अपना पासवर्ड कैसे बदलें या रीसेट करें
अपना पासवर्ड रीसेट करना
आप अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए ईमेल या टेक्स्ट मेसेज से रीसेट लिंक भेजने का अनुरोध कर सकते हैं. (हम आपको टेक्स्ट मेसेज तभी भेज सकते हैं, जब आपने अपने Netflix अकाउंट में मोबाइल फ़ोन नंबर जोड़ा हो.) अगर आप अपना ईमेल या फ़ोन नंबर इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ध्यान दें: अगर आप अपनी प्रोफ़ाइल में जोड़े गए ईमेल से Netflix में साइन इन करते हैं, तो आपके पास पासवर्ड नहीं होगा और उसे रीसेट करने के ये स्टेप काम नहीं आएंगे. अगर आपको साइन इन करने में परेशानी हो रही है, तो Netflix में साइन इन नहीं कर पा रहे हैं, पर जाएं या अकाउंट ओनर से मदद मांगें.
अपना पासवर्ड बदलना

अगर आप पासवर्ड याद होने के बावजूद Netflix में साइन इन नहीं कर पा रहे हैं, तो पासवर्ड बदलें पेज पर जाएं.
अगर किड्स प्रोफ़ाइल ऐक्टिव है तो आप पासवर्ड नहीं बदल सकते. पहले किसी दूसरी प्रोफ़ाइल पर जाएं और फिर पासवर्ड बदलें.
पासवर्ड चुनते समय ध्यान रखें कि:
जिसे आप दूसरी वेबसाइटों या ऐप्स पर इस्तेमाल न करते हों
कम से कम 8 कैरेक्टर का हो
जिसमें बड़े और छोटे अक्षर, संख्याएं और सिंबल शामिल हों
जिसका अंदाज़ा आसानी से न लगाया जा सके - जैसे “password," “12345678” या आपकी निजी जानकारी (नाम, जन्म तारीख, पता) इस्तेमाल न की गई हो
किसी पासवर्ड मैनेजर की मदद से यूनीक पासवर्ड का ट्रैक रखना आसान हो जाता है.