Netflix ऐप का सबसे अप-टू-डेट वर्ज़न ऐक्सेस करने के लिए, iOS/iPadOS वर्ज़न 18 या इसके बाद के वर्ज़न इस्तेमाल करने वाले iPhone और iPad की ज़रूरत होगी. अपने डिवाइस का वर्ज़न पता लगाने का तरीका जानें.
अपने iPhone या iPad पर Netflix को इंस्टॉल करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स फ़ॉलो करें.
App Store खोलें.
खोजें चुनें.
सर्च बार में Netflix लिखें, फिर खोजें बटन पर टैप करें.
खोज के नतीजों से Netflix चुनें.
प्राप्त करें चुनें या क्लाउड आइकॉन पर टैप करें.
होमस्क्रीन पर Netflix आइकॉन पर टैप करें.
अपने Netflix का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालकर साइन इन करेंचुनें.
आपका डिवाइस अब Netflix अकाउंट से कनेक्ट हो गया है.